BREAKING NEWS
#BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     #बूंदी _में #बारिश का कहर! #खेतों _ में डूबी.. <<     #क्या बंद हो जाएगी #लाडली बहाना योजना! ₹1500 की.. <<     नई अफीम नीति से पहले किसानों का हल्लाबोल!.. <<     BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2026, 3:32 pm
KHABAR : श्री विश्वकर्मा समाज विकास समिति नीमच सिटी का वार्षिक होली मिलन समारोह, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, कोषाध्यक्ष ने प्रस्तुत किया वर्ष का लेखा-जोखा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण विकास समिति, खेड़ी मोहल्ला, नीमच सिटी का वार्षिक होली मिलन समारोह 4 मार्च को होली के अवसर पर संपन्न हुआ। समारोह में समिति से जुड़े समाज जनों की उपस्थिति में कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा ने वर्ष का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

मिलन समारोह में नई कार्यकारिणी के गठन के लिए प्रस्ताव रखा गया। समाज के पूर्व अध्यक्ष राजमल जी ज्योतिष्रा, शंभू प्रसाद शर्मा और किशन लाल जी ने अध्यक्ष पद के लिए जगदीश किंजा (भवानी स्टील) का नाम प्रस्तावित किया, जिसे समाज जनों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी।

इसी प्रकार, कोषाध्यक्ष पद के लिए शशिकांत दुबे, सचिव पद के लिए प्रदीप शर्मा और उपाध्यक्ष पद पर भोपराज शर्मा को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। इस अवसर पर समाज जनों ने गुलाल लगाकर नए पदाधिकारियों का स्वागत किया।

समारोह में समाज के पूर्व अध्यक्ष राजमल शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, नागेश जोगणिया, किशन लाल शर्मा, राजेश शर्मा, कुशल जांगिड़, दिलीप शर्मा, अरविंद झाला, मुकेश शर्मा, शंभू प्रसाद शर्मा और दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

समिति ने आगामी 18 मार्च को एक बैठक आयोजित करने की घोषणा की है, जिसमें अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। अंत में सभी समाजजन नए पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE