प्रतापगढ़। घानावर तेली साहू समाज, प्रतापगढ़ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश कुमार का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह बुधवार, 4 मार्च 2026 को कृषि मंडी के पीछे स्थित साहू समाज मांगलिक भवन में हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रांतीय तेलीक साहू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष जयंतीलाल राठौर रहे। उन्होंने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने साफा बांधकर और माल्यार्पण कर नवनियुक्त अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में समाज के कई प्रबुद्ध जन और पदाधिकारी उपस्थित छोटी सादड़ी नगर से भूरालाल धमनोदिया, जगन्नाथ सोलंकी, कैलाश इंदौर, छगनलाल साहू, चंद्रप्रकाश साहू एवं रमेश बंधवार एवं प्रतापगढ़ से साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष विद्यासागर राठौड़, कैलाश साहू, बाबूलाल कसोदनिया, नरेन्द्र पंचोली एवं कई समाज जन उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण के पश्चात अपने संबोधन में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा ष्मेरी प्राथमिकता समाज को एकजुट रखकर विकास के पथ पर आगे ले जाना है। मैं सदैव समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करूँगा और हर वर्ग की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर रहूँगा। समारोह के अंत में उपस्थित सभी समाज जनों ने नए नेतृत्व को बधाई देते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।