नीमच। श्री अग्रसेन सोशल ग्रुप नीमच द्वारा वृंदावन निवासी परम पूज्य गुरुदेव श्री गौरदास जी महाराज के सानिध्य में 6 मार्च शुक्रवार को सांयकाल 7 बजे सीएसवी अग्रोहा भवन में फाग उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गर्ग और सचिव सतीश गोयल ने बताया कि यह नीमच में गौरदास जी महाराज का द्वितीय आगमन है और उनके सानिध्य में होने वाले इस उत्सव को लेकर शहर की धर्म प्रेमी जनता में भारी उत्साह है। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया।
साथ ही उन्होंने बताया कि 5 मार्च से 11 मार्च तक सीएम राइज स्कूल के सामने मल्हारगढ़ में प्रतिदिन दोपहर 12.30 बजे से सांय 4.30 बजे तक गौरदास जी महाराज के मुखारविंद से श्री राम कथा (भक्तमाल) का आयोजन भी किया जाएगा। गर्ग और गोयल ने सभी वर्ग के धर्म प्रेमी नागरिकों से इन कार्यक्रमों में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की।