BREAKING NEWS
#बूंदी _में #बारिश का कहर! #खेतों _ में डूबी.. <<     #क्या बंद हो जाएगी #लाडली बहाना योजना! ₹1500 की.. <<     नई अफीम नीति से पहले किसानों का हल्लाबोल!.. <<     BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2026, 6:51 pm
BIG NEWS : मंदसौर शहर में भयानक सड़क हादसा, जूनियर एडवोकेट मनीष बैरागी की दर्दनाक मौत से परिवार में पसरा मातम, 6 माह की मासूम के सिर से उठा पिता का हाथ, क्षेत्र में शोक की लहर, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर के कोर्ट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में जूनियर एडवोकेट मनीष दास पिता चंद्रप्रकाश बैरागी की मौत हो गई। हादसा कोर्ट घाटी के पास मछली मार्केट के नजदीक उस समय हुआ, जब एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

सूत्रों के अनुसार मनीष बैरागी कोर्ट से निजी काम से बाजार जा रहे थे और वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। टक्कर लगने के बाद उन्हें सिर, मुंह और कमर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय मंदसौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। उनका पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया।

पुलिस के अनुसार, वाहन चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर अज्ञात कार की तलाश कर रही है। मनीष बैरागी की उम्र लगभग 28 वर्ष थी और वे 6 महीने की बेटी के पिता थे। जानकारी के अनुसार, उनकी मां का देहांत तब हो गया था जब वे केवल 4 साल के थे। परिवार की स्थिति हादसे के बाद बेहद मार्मिक बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और फरार वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE