BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2026, 10:25 am
KHABAR : बड़वानी रामनवमी पर निकलेगी भव्य साई पालकी यात्रा, महाआरती व कन्या भोज का होगा आयोजन, पढे़ जयप्रकाश सोलंकी की खबर 

Share On:-

बड़वानी। शहर के अंजड़ नाका स्थित श्री साई शनिश्वर सेवा समिति की रामनवमी पर्व आयोजन को लेकर 6 मार्च की रात्रि में मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 26 मार्च गुरुवार को शाम 4 बजे गायत्री माता मंदिर, बावनगजा रोड से भव्य साई पालकी यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 27 मार्च को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


पालकी यात्रा में भगवान साई बाबा की आकर्षक पालकी सजाई जाएगी तथा प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा चलित भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इंदौर के कलाकारों द्वारा साई बाबा व शिरडी की जीवंत झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इसके साथ ही अघोरी नृत्य, मां कालिका नृत्य और बजरंग बली के श्रृंगार के साथ विशेष प्रस्तुतियां भी होंगी।


पालकी यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। प्रमुख रूप से साई हॉस्पिटल, साई सुपर बाजार, वार्ड 6 के पार्षद सचिन शर्मा, तिरुपति मित्र मंडल मधुरम गोल्ड, विघ्नहर्ता मित्र मंडल एमजी रोड, दीपेश पांडेय नवोदय मित्र मंडल और योगेश्वर साई संस्थान डिपो प्रांगण सहित अन्य स्थानों पर भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की जाएगी।


बैठक में समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष राजेश राठौर, उपाध्यक्ष पत्रकार आदित्य शर्मा, रणछोड़ जाट, भोला राम सेन, सचिव विजय जोशी, सह सचिव गिरीश भावसार, कोषाध्यक्ष प्रेमलाल यादव, सुरेश यादव, पालकी प्रभारी संजय गुप्ता, विष्णु बंडे, पालकी यात्रा संयोजक नवीन शर्मा तथा सह संयोजक विक्रम सिसोदिया, विजय सेन, दीपक गहलोत, यश बिल्लोरे बनाए गए। 


प्रचार मंत्री पत्रकार आदित्य शर्मा और दीपक जैमन को बनाया गया। महिला प्रकोष्ठ में जया शर्मा को महिला अध्यक्ष तथा नेहा शर्मा, सुनीता राठौर, सैलजा पारगिर, गायत्री गुप्ता, मनीषा राठौर, ज्योति गोयल और स्वेता भावसार को महिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं भंडारा समिति में दिलीप कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, कैलाश नरगांव, राजेश राठौर, राजू भाई चौधरी, शकु भाई राठौर, नरेंद्र बरफा, विनोद कुशवाह, मोहन कुशवाह, भुकेश धनगर और प्रदीप कवच को जिम्मेदारी दी गई।


बैठक में मंदिर के पुजारी पंकज शर्मा ने कार्यकारिणी सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर श्याम गुप्ता, संजीव वर्मा बाबा, वासुदेव मुकाती, राजेश गुप्ता, जगदीश शर्मा, संदीप पटेल, अजय खंडेलवाल, किशोर ठाकुर, आनंद हल्दीवाल, संजू जोशी, लछु कुशवाह, मनीष पुरोहित, भायजी राजेंद्र पिपरे, अनिल जोशी, प्रतीक शर्मा सहित बड़ी संख्या में साई भक्त उपस्थित रहे। अंत में भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा आभार राजेंद्र पिपरे ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE