चित्तौड़गढ़। संत शिरोमणी संत सतगुरू रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा के साथ पुष्पांजलि, सत्संग व महाप्रसादी का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ पूर्ण हुई।
संरक्षक छगनलाल चावला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कालूराम बैरवा के नेतृत्व में रविवार 8 मार्च को प्रातः 9 बजे विशाल शोभायात्रा आयोजित होगी जो सांवलिया धर्मशाला किला रोड़ पर बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर प्रारंभ होगी। शोभयात्रा को आमंत्रित जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया जाएगा। शोभायात्रा सुभाष चौक, नेहरू बाजार, सदर बाजार, गांधी चौक, लक्ष्मीनाथ मंदिर, आयुर्वेदिक हॉस्पीटल, पाडनपोल होते हुए दुर्ग स्थित मीरामंदिर, गुरू रविदास महाराज चरण पादूका स्थल पर पहुँचेगी। शोभायात्रा में सैंकड़ों की तादाद में महिलाएँ कलश धारण किये सम्मिलित रहेगी वहीं पुरुष, युवा, वरिष्ठजन बैंड बाजों के साथ भजन कीर्तन व नृत्य करते हुए चलेंगे। चरण पादुका पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी आगन्तुक अतिथियों के लिए महाप्रसादी का आयोजन भी होगा।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश खोईवाल, हंसराज सालवी, नारायण खटीक, अरूण कंडारा, विजय चौहान, राजेश मोची, दिनेश शिशोदिया, निर्मल देसाई, मदन ओजस्वी, बाबूलाल बैरवा, हरलाल बैरवा रामपुरिया, कौशल किशोर बिलवाल, रमेशचन्द्र चावला प्रबंधक, गणेशलाल जाटोलिया, गंगाराम मेघवाल, रामेश्वर बैरवा, भगवतसिंह तंवर, मिट्ठूलाल कानपुरा, जगदीश सोलंकी, मेवालाल खोईवाल, प्यारचंद चावला, मेवालाल बलाई, रमेशचन्द्र बलाई, रतनलाल खटीक, किशन सालवी, रवि बैरवा, मनोज बैरवा, शोभालाल बैरवा राजसमंद, माधुलाल कपासन, नंदलाल झांतला, बालुराम पुष्कर उपस्थित रहेंगे।