मनासा। क्षेत्र के ग्राम धाऊखेड़ी के युवा अजय गुर्जर का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में अंतिम चयन होने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। अजय गुर्जर, मोतीलाल गुर्जर के सुपुत्र ने शासकीय हाई स्कूल जूनापानी से शिक्षा प्राप्त की है।
अजय के चयन से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में गर्व का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि अजय गुर्जर धाऊखेड़ी के पहले ऐसे युवा हैं जिन्होंने शासकीय सेवा में चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि को पूरे गांव की जीत माना जा रहा है।
अजय के ट्रेनिंग के लिए रवाना होने पर परिजन, मित्र और ग्रामीण उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे थे। ग्रामीणों ने कहा कि अजय की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है और वे भी देश सेवा के लिए आगे बढ़ेंगे। उन्होंने अजय से उम्मीद जताई कि वे मेहनत और लगन से आगे बढ़कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।