BREAKING NEWS
BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2026, 5:35 pm
KHABAR : नीमच में धमाकेदार गणगौर मेला, रंग-बिरंगे उत्सव में सजी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, अग्रवाल समाज के मेले में मनोरंजन और पारंपरिक रंगों का संगम, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखाने वाला गणगौर मेला आज सीएसवी अग्रोहा भवन में आयोजित किया गया। आयोजन अग्रवाल विकास समिति महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में किया गया और यह समाज की महिलाओं, बच्चों और परिवारों के लिए उत्साह, मनोरंजन और सांस्कृतिक रंगों से भरपूर रहा।

समिति की महिला पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों को आगे बढ़ाना तथा नई पीढ़ी को समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना है। गणगौर पर्व राजस्थान की लोक संस्कृति और आस्था का प्रमुख प्रतीक है।

मेला में मनोरंजन कार्यक्रम, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल, महिला श्रृंगार से जुड़े आकर्षक स्टॉल और अन्य उपयोगी स्टॉल्स लगाए गए। महिलाओं ने खरीदारी के साथ पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। इसके अलावा हाउजी और मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए, वहीं बच्चों और महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया।

विशेष रूप से राजस्थान में मनाए जाने वाले गणगौर उत्सव पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगे परिधान और पारंपरिक माहौल ने पूरे कार्यक्रम को उत्सवमय बना दिया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE