BREAKING NEWS
BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2026, 6:03 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ के जैन स्थानक पर महावीर इंटरनेशनल देशना वीरा केंद्र ने किया रेकी हीलिंग स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, अध्यक्ष वीरा विनीता जैन ने दिया स्वागत उद्बोधन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महावीर इंटरनेशनल देशना वीरा केंद्र चित्तौड़गढ़ द्वारा तीन दिवसीय रेकी हीलिंग स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ जैन स्थानक, मीरा नगर चित्तौड़गढ़ में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जॉन अध्यक्ष वीर सी.एम. बोकडिया ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महावीर मंडल के अध्यक्ष वीर राजेंद्र दोशी तथा जॉन सेक्रेटरी वीर प्रवीण जैन, वीर अशोक लोढ़ा (डायरेक्टर आईटी सेल), वीर अर्जुन  लोढ़ा (डायरेक्टर CSR) और महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ केंद्र के अध्यक्ष वीर अभय  संजेती ने मंच को सुशोभित किया। जीसीएम वीर प्रकाश पोखरना, युवा केंद्र के सचिव वीर लोकेश  डांगी तथा वीर बसंती लाल मेहता ने मुख्य पंक्ति की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रार्थना के साथ की गई। सभी अतिथियों तथा रेकी ग्रैंडमास्टर वीरा जयश्री कुदाल का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
महावीर इंटरनेशनल देशना वीरा केंद्र की अध्यक्ष वीरा विनीता जैन ने स्वागत उद्बोधन देते हुए आयोजित किए जा रहे रेकी हीलिंग शिविर तथा 8 मार्च को आयोजित होने वाले फिजियोथैरेपी शिविर के विषय में जानकारी दी।
रेकी ग्रैंडमास्टर वीरा जयश्री कुदाल, जो शिविर में अपनी सेवाएं दे रही हैं, ने सभा को रेकी के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा के माध्यम से किस प्रकार शरीर, मन और आत्मा को संतुलित किया जाता है।
कार्यक्रम का संचालन डायरेक्टर वीरा स्वाति छाजेड़ ने किया। अंत में सचिव प्रमिला बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शिविर में आने वाले लोगों के पंजीकरण व संयोजन का कार्य वीरा नगीना मेहता, वीरा हेमलता चतुर्वेदी, वीरा ममता नंदावत, वीरा रेखा डांगी, वीरा रेखा नाहर तथा वीरा अंगूरबाला भड़कत्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वीरा पायल खमेसरा, वीरा रंजना बाघमार, वीरा आशा नंदावत, वीरा रितु सेठिया, वीरा मीना मेहता, वीरा अंजू कोठारी, वीरा लता पोखरना तथा वीरा रेखा पोखरना भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE