नीमच। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्था कृति द्वारा आयोजित “कृति नृत्य महोत्सव” के दूसरे दिन रविवार, 8 मार्च को टाउन हॉल में भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की मनोहारी प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से आयोजित किया जाएगा।
कृति के अध्यक्ष डॉ. अक्षय राजपुरोहित, सचिव कमलेश कुमार जायसवाल और प्रचार सचिव कृष्ण शर्मा ने बताया कि भोपाल की प्रसिद्ध ‘कलांजलि ग्रुप’ कलाकारों द्वारा भाव-भंगिमा, लय और ताल के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपरा की सुंदर अभिव्यक्ति प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार होंगे। विशेष अतिथियों में वंदना खंडेलवाल, राकेश भारद्वाज, अनिल चौरसिया, सत्यनारायण गोयल, दिलीप शर्मा, दीपक गहलोत, रेणुका व्यास, पारस जैन और पारस नागोरी उपस्थित रहेंगे।
कृति परिवार ने शहर के सभी कला प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेने का आग्रह किया है।