नीमच। वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति के द्विवार्षिक चुनाव रविवार, 8 मार्च को ब्रह्माकुमारी आश्रम के समीप गौधाम बालाजी परिसर में संरक्षक जिनेंद्र डोसी की उपस्थिति में आयोजित होंगे।
समिति अध्यक्ष दिलीप मोगरा (नैना क्लॉथ स्टोर), सचिव दीपक पारवानी (दीपक क्लॉथ स्टोर) और कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा (दिव्या टेक्सटाइल) ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5.30 बजे साधारण सभा की बैठक से होगा। इसके बाद चुनाव अधिकारी सुरेश सिंहल की उपस्थिति में चुनाव की कार्यवाही शाम 6.30 बजे आयोजित की जाएगी।
चुनाव के पश्चात होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा और कार्यक्रम का समापन स्नेह भोज व मिलन समारोह के साथ किया जाएगा। यह जानकारी प्रवक्ता मुकेश पार्टनर ने दी है।