चित्तौड़गढ़। आचार्य तुलसी बहुउद्देशीय फाउंडेशन एटीबीएफ महिला टीम द्वारा 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मीना नरेन्द्र चोरडिया मोनोमार्क इंजिनिरिंग के सहयोग से लगाए जा रहे महिला रक्तदान शिविर की तैयारी आज पूर्ण हुई।
संस्थापक सुनील ढीलीवाल के अनुसार शिविर नई पुलिया स्थित खर्डेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलने वाले शिविर में पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी व मीना नरेन्द्र चोरडिया बतौर अथिति होंगे व रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करेंगे तैयारीयों का जायजा लेने के लिए नगर अध्यक्ष पूर्णिमा मेहता के नेतृत्व में संपूर्ण टीम ने आज खर्डेश्वर मंदिर पर जायजा लिया व कैंप में सभी को व्यवस्थाओं का वितरण किया जिसमें उपहार वितरण अनामिका चौहान, दिलखुश खेरोदिया,रंगोली के लिए नेहा सुराणा, निशिका ढीलीवाल रक्तदाताओं के स्वागत के लिए सुरेखा मेहता व ज्योति चौपड़ा,रजिस्ट्रेशन काउंटर के लिए सपना जैन, आशा वेद,सर्टिफिकेट के लिए श्वेता ढीलीवाल ,मीनाक्षी लड्ढा, ममता नंदावत,प्रत्येक बेड पर एक महिला कार्यकर्ता जिसमे तारा सहलोत, दीपिका छीपा अरुणा पोखरना, रुचिका सोमानी, उषा कुमावत आदि की ड्यूटी लगाई गई व समस्त रक्तदात्रियों के लिए अल्पाहार व्यवस्था का जिम्मा देव शर्मा ,ललित टहलयानी और सुरेंद्र टेलर को दिया गया।