BREAKING NEWS
BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2026, 10:53 am
KHABAR : महिला दिवस पर खास- कुकड़ेश्वर की बेटी परिधि भटनागर बनी नीमच-चित्तौड़ का गौरव, ऐसे किया जिले व नगर का नाम रोशन, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर कुकड़ेश्वर की बेटी परिधि भटनागर अपनी मेहनत और लगन से न केवल क्षेत्र बल्कि कई राज्यों में पहचान बना चुकी हैं। मालवा की बेटी परिधि भटनागर विवाह के बाद मेवाड़ की बहू बनीं और उनका विवाह चित्तौड़ में हुआ।

शादी के बाद परिवार के सहयोग से उनके सपनों को नई उड़ान मिली और वे लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं। परिधि ने अपनी प्रतिभा के दम पर मिसेज ब्यूटी ऑफ राजस्थान, मिसेज इंडिया क्वीन और मिस यूनिवर्स जैसे खिताब जीतकर खास मुकाम हासिल किया।

आज के सोशल मीडिया युग में वे एक सफल इन्फ्लुएंसर के रूप में भी पहचान बना चुकी हैं। उनकी आवाज, कला और प्रभावशाली प्रस्तुति के कारण कई बड़े शोरूम, ज्वेलर्स, ऑटोमोबाइल कंपनियों और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के वीडियो विज्ञापनों में उन्हें काम करने का अवसर मिला है। इसके लिए उन्हें विभिन्न राज्यों से भी आमंत्रण प्राप्त होता है।

परिधि भटनागर एक अच्छी मां, बहू और बेटी के रूप में पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बखूबी निभा रही हैं। उनका उद्देश्य लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देना है। चुनाव के दौरान भी उन्होंने लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का कार्य किया। वे राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हुए गरीबों की आवाज सरकार तक पहुंचाने को अपना लक्ष्य बताती हैं।

सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। आज परिधि भटनागर नीमच जिले और चित्तौड़ क्षेत्र का गौरव बन चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE