BREAKING NEWS
BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2026, 12:06 pm
BIG NEWS : नीमच शहर में दर्दनाक घटना, सांड के हमले में घायल युवक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश, जिला अस्पताल परिसर में बैठे धरने पर, डॉक्टरों और निजी अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, प्रशासन से की जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के इंदिरा नगर क्षेत्र में कुछ दिन पहले सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों और निजी अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। परिजन जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए हैं और कलेक्टर से मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर निवासी सुधीर पिता मनोहरलाल दमामी (35) को 2 मार्च की शाम एक सांड ने उछालकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद सुधीर को शहर के निजी ज्ञानोदय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

मृत्यु के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल के कुछ डॉक्टर, स्टाफ और एंबुलेंस से जुड़े लोग कमीशन के चलते मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर करते हैं। उनका कहना है कि सुधीर की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे बड़े अस्पताल में भेजा जाना चाहिए था, लेकिन उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

परिजनों ने निजी अस्पताल प्रबंधन पर भी भारी बिल वसूलने और इलाज की स्थिति की स्पष्ट जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पूरे इलाज के दौरान उन्हें असमंजस में रखा गया। परिजनों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद जिला अस्पताल परिसर में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE