मंदसौर। वायडी नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।

पुलिस के अनुसार कारूलाल (60) पिता शंकरलाल जाट, निवासी भुनियाखेड़ी देव डूंगरी माता से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गुजर्दा-बुगलिया रोड पर सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कारूलाल के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवराज सिंह राजपूत घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कारूलाल को मृत घोषित कर दिया।

एएसआई विक्रम वास्कले ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
