नीमच। शहर की मंथन अकैडमी ने जनवरी 2026 में घोषित सीए फाउंडेशन परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता हासिल करते हुए अपनी पहली ही बैच में 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों में भी सही मार्गदर्शन मिलने पर विद्यार्थी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं।
सीए फाउंडेशन जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा का देशभर में औसत परिणाम करीब 20 प्रतिशत रहता है। इस बार भी ऑल इंडिया रिजल्ट 19.23 प्रतिशत रहा है। ऐसे में नीमच जैसे शहर में किसी संस्थान का पहली ही बैच में 100 प्रतिशत परिणाम देना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
अकैडमी ने पिछले वर्ष सीए फाउंडेशन की विशेष बैच शुरू की थी, जिसमें विद्यार्थियों को अनुभवी मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट और बेहतर अध्ययन पद्धति के माध्यम से तैयार किया गया। इसका परिणाम यह रहा कि बैच के सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।
सफल विद्यार्थियों में गर्विश अग्रवाल, हितेश सविता, प्रिशिता वधवा और पार्थ शर्मा शामिल हैं। इस उपलब्धि पर मंथन अकैडमी की टीम ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि उनका उद्देश्य नीमच और आसपास के विद्यार्थियों को सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और आगे की पढ़ाई के लिए बेहतर मार्गदर्शन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।