BREAKING NEWS
KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2026, 10:29 am
NEWS : विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के होली मिलन समारोह में उमड़ा जन सैलाब, सुप्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा की प्रस्तुतियों ने मोहा लोगों मन, झूमने पर किया मजबूर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा रविवार को विधानसभा क्षैत्रवासियो के लिए आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन सैलाब उमड़ा।
गोपाल पुरूषोतम आश्रम बडीसादडी के पीठाधीश सुशदर्शनाचार्य महाराज, हजारेश्वर महादेव महंत चन्द्रभारती महाराज व विनोद यति महाराज के सानिध्य में महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन में प्रात‘ 10 बजे से देर शाम तक चले होली मिलन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा, राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गोतम दक, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी, पूर्व यूडीएच मंत्री व निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भूमि विकास बैंक चेयरमेन बद्रीलाल जाट, निम्बाहेड़ा के पूर्व विधायक अशोक नवलखा, गजपाल सिह उदयपुर, प्रमोद सामर, भोपाल सागर प्रधान हेमेन्द्र सिंह, भदेसर प्रधान सुशीला कंवर, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर ने शामिल होकर विधायक आक्या व क्षैत्रवासियो को होली व नववर्ष की बधाई दी। विधायक आक्या ने समस्त अतिथियों का उपरना ओढाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे पार्टी पदाधिकारियो, विभिन्न समाजो के प्रतिनिधियो व कार्यकर्ताओ ने उल्लास भरे माहोल में विधायक आक्या व एक दूसरे के साथ फूलों की होली खेलते हुए बधाईयां दी। समारोह स्थल श्रीनाथ गार्डन में एक बड़े स्टेज पर सुप्रसीद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा ने सब तेरा सांवरिया सेठ मेरा तो कुछ भी नही सहित अनेक भजनो की मनमोहक प्रस्तुतीयो से उपस्थित जनप्रतिनिधियो व आमजन को नाचने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही राजस्थानी लोक कलाकारो के दल ने गंवरी नृत्य सहित अनेक आकर्षक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए पार्टी पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ, विभिन्न समाज, धार्मिक, व्यापारिक व महिला संगठनो के पदाधिकारीयो ने विधायक आक्या का उपरना ओढ़ाकर, साफा पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर होली व नववर्ष की बधाईयां दी।
कार्यक्रम स्थल पर राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओ के व्यापक प्रचार प्रसार, विधानसभा चित्तौडगढ़ के विकास कार्याे के बेनर लगाएं गये थे। थरमाकोल से बने सांवरिया सेठ आकर्षण का केंद्र रहे।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमेन सुशील शर्मा, पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, भरत जागेटिया, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिह, कैलाश मंत्री, जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भंवरंिसह खरड़ीबावड़ी, लालचंद गुर्जर, गजेन्द्र सिंह, दिनेश शर्मा, अनील सुखवाल, हीरालाल रायका, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, अनिल ईनाणी, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, भोलाराम प्रजापत, शैलेन्द्र झंवर, कमलेश आमेरिया, नवीन पटवारी, पूरण सिंह राणा, रवि विराणी, विश्वनाथ टांक, सागर सोनी, सीपी नामधराणी, रतन डांगी, रोहिताश जाट, पवन आचार्य, सुदर्शन रामपुरिया, निम्बाहेड़ा से राजेन्द्र सिंह मिन्नाणा, कपील चौधरी, शिवराज सिंह बैजनाथिया, नरेश जाट, रामेश्वर धाकड, देवीलाल धाकड़, बालकिशन भोई, विमला गट्यानी, रेणु मिश्रा, रेखा शक्तावत, अलका चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न ग्राम पंचायतो के प्रशासक, पूर्व सरपंच, वार्डपंच, पूर्व पार्षद सहित बड़ी संख्या मंे जनप्रतिनिधी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न समाज, औद्योगिक, धार्मिक, व्यापारिक, महिला संगठनो के पदाधिकारी व क्षैत्रवासी उपस्थित थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE