चित्तौड़गढ़। गौतम जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए सदर थाना चित्तोडगढ़ के पीछे स्थित गौतमेश्वर महादेव मंदिर, मोहन नगर पर भोलेनाथ के मुख्य आतिथ्य में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
अब तक लगभग 150 परिवारों से प्रत्यक्ष संपर्क समाज के बंधुओ ने किया है।
साथ ही समाज के कार्यकर्ताओं की विभिन्न कार्यक्रमों के लिए कमेटियां बनाकर कार्यों का विभाजन किया गया।स्वागत समिति,गौ सेवा समिति, शुभकामना संदेश समिति,पूजा एवं हवन समिति,लाइट डेकोरेशन,साउंड, पेयजल समिति,फागोत्सव समिति,भोजन समिति आदि समितियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
गौतमेश्वर महादेव महर्षि गौतम प्राकट्य महोत्सव समिति ने बताया कि नव वर्ष एवं गौतम जयंती की पूर्व संध्या दिनांक 18 मार्च की शाम को गौतमेश्वर महादेव मंदिर पर संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
19 मार्च को सुबह
7रू0 से 9 बजे तक समस्त हिंदुओं को नवसंवत्सर की बधाई देने हेतु नीम, कालीमिर्च, मिश्री का प्रसाद वितरण बिरला हॉस्पिटल चौराहे पर किया जाएगा।
9 बजे से लाल जी का खेड़ा स्थित नंदिनी गौशाला पर गौ सेवा की जाएगी।
10 बजे से 12 बजे तक गौतमेंश्वर महादेव मंदिर पर हवन,पूजन, अभिषेक किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक गौतमेश्वर महादेव मंदिर पर गौतम पुत्रियों द्वारा फाग महोत्सव,भजन किया जाएगा। सायं 5 बजे से 7 बजे तक समाज के पुरोधाओं मार्ग दर्शकों श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।साथ ही महोत्सव में पधारने वाले समस्त गुर्जरगौड़ ब्राह्मण परिवारों का आपस में परिचय कार्यक्रम होगा तत्पश्चात सांय 7 बजे से गौतम ऋषि का महाप्रसादी होगी। इस गौतम जयंती महोत्सव पर गौतमेश्वर महादेव मंदिर पर आकर्षक लाइट, श्रृंगार और सजावट की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पुरुष सफेद धोती कुर्ता ,महिला चुनरी पहनकर आए।