नीमच। दिनांक 8 मार्च 2026, रविवार को क्षत्रिय मराठा समाज, नीमच द्वारा छत्रपति शिवाजी हॉल में फाग उत्सव का आयोजन उत्साह, उमंग और पारंपरिक माहौल के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज की माताओं एवं बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रंगों, गीतों तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव को आनंदमय बना दिया।
कार्यक्रम की सफलता में समाज की महिला शक्ति का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर स्नेहलता जाधव, निष्ठा जाधव, वंदना जाधव, सुधा जाधव, नेहा जाधव, निर्मला जाधव, मधु जाधव, रश्मि जाधव, मेघा जाधव, मोनिका चौहान, अरुणा कदम, श्रद्धा कदम, श्वेता चौहान, वैशाली शिंदे, कामिनी शिंदे, सफलता जाधव, संगीता मराठा, प्रीति माने, शकुंतला जाधव, सुधा नवले, पुष्पा नवले, मधुलिका शिंदे, अनुराधा जाधव, पूनम जाधव एवं ऋचा नवले सहित कई माताओं-बहनों ने सक्रिय सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में समाज की ओर से सभी माताओं एवं बहनों का आभार व्यक्त किया गया तथा उनके उत्साह और सहयोग की सराहना की गई।