BREAKING NEWS
KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2026, 12:52 pm
NEWS : विप्र फाउंडेशन की जिला स्तरीय बैठक गीता भवन में आयोजित, पांच दिवसीय आयोजन की तैयारियों को समाजजनों ने की चर्चा, समाज की विभिन्न गतिविधियों पर हुआ मंथन, पढ़े यूनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। विप्र फाउंडेशन प्रतापगढ़ द्वारा रविवार को गीता भवन स्थित दीपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री (जोन-1) योगेश जोशी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डूंगरपुर जिला अध्यक्ष ललित उपाध्याय तथा विशिष्ट अतिथि डूंगरपुर जिला महामंत्री प्रशांत चौबीसा रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विप्र फाउंडेशन प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष गणपत लाल शर्मा द्वारा भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन प्रतापगढ़ परिवार द्वारा सभी अतिथियों का उपहार एवं उपरना पहनाकर सम्मान किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर इस वर्ष पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 22 मार्च को होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर एक विशाल बैठक आयोजित कर आगामी परशुराम जन्मोत्सव की तिथि, तैयारियों तथा वर्षभर की गतिविधियों के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही नगर एवं जिले के समाजजनों, ग्रामवासियों तथा सर्वसमाज की सहमति से जन्मोत्सव की अंतिम तिथि निर्धारित की जाएगी।

बैठक में विप्र फाउंडेशन प्रतापगढ़ के पदाधिकारी, वरिष्ठ समाजजन, मातृशक्ति, युवा प्रकोष्ठ के सदस्य तथा जिले की विभिन्न तहसीलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंत में विप्र फाउंडेशन प्रतापगढ़ परिवार ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE