रामपुरा। नगर के यूसुफ पटेल (पूर्व सदर अंजुमन इस्लाम जमात रामपुरा) शेख सलीम (गज्जू भाई ) सदर अंजुमन इस्लाम जमात रामपुरा की वाल्दा नूरजहां बी का क़ज़ा-ए-इलाही से इंतिकाल हो गया है, जिनकी नमाज़-ए-जनाज़ा सुबह 10 बजे बादीपुरा मस्जिद में अदा की गई। इसके बाद उन्हें सुपूर्द ए खाक किया गया। जनाजे में नगर के गणमान्य नागरिक व समाजजन शामिल हुए। उपरोक्त जानकारी पत्रकार अजय सिंह सिसौदिया व शेख ईसाक ने दी।