नीमच। सेन समाज द्वारा आगामी 28 अप्रैल को भादवा माता, नीमच में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समाजजनों से अधिक से अधिक जोड़ों का पंजीयन कराने की अपील की गई है। इसके साथ ही संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती के अवसर पर 13 और 14 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
13 अप्रैल (सोमवार) को जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शाम 4 बजे से निजी कंपाउंड में होगा, जिसमें जिले की प्रत्येक तहसील से एक टीम की सहभागिता अनिवार्य रहेगी। प्रतियोगिता के लिए 1100 प्रति टीम पंजीयन शुल्क निर्धारित किया गया है।
14 अप्रैल (मंगलवार) को सुबह 8 बजे नारायणी माता मंदिर से भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सेन वाटिका पर समाप्त होगी। इसके बाद समाजजनों के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। शाम को सेन वाटिका में भजन संध्या और प्रसादी कार्यक्रम आयोजित होगा। अन्य तहसीलों में भी समाजजन अपने-अपने क्षेत्र में पूजा-अर्चना कर जन्मोत्सव मनाएंगे।
आयोजन समिति ने जन्मोत्सव को भव्य बनाने के लिए समाज के प्रत्येक घर और दुकान से 1100 सहयोग राशि देने का अनुरोध किया है। साथ ही स्मारिका (निमंत्रण पत्रिका) में विज्ञापन के लिए 1000 (छोटा) और 2000 (बड़ा) का सहयोग निर्धारित किया गया है।
समिति के चंद्रेश सेन (अध्यक्ष), गीतेश सेन (उपाध्यक्ष), सुखलाल सेन (जिलाध्यक्ष, जिला सेन समाज संगठन), सोनू सेन (जिला कार्यवाहक अध्यक्ष), चमन सेन (जिला युवाध्यक्ष), दिनेश सेन (अध्यक्ष, तहसील सेन समाज संगठन) तथा मनीष सेन (तहसील युवा संगठन युवाध्यक्ष) ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9993999100 और 9826495313 जारी किए गए हैं।