मंदसौर। शहर में भाजपा कार्यालय के पास स्थित सर्राफा व्यापारी बापूपाल अशोक कुमार की सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग दुकान की ऊपर वाली मंजिल में लगी, जहां पहुंचने का सीधा रास्ता नहीं होने के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। वहीं सीएसपी जितेंद्र भास्कर भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

फिलहाल दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
