BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2026, 1:34 pm
KHABAR : पेयजल संकट से परेशान वार्ड-1 के रहवासी पहुंचे जनसुनवाई, पाइप लाइन बिछाने की मांग को लेकर उठाई आवाज, अधिकारियों को सौंपा आवेदन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के वार्ड क्रमांक-1 के रहवासी पेयजल संकट से परेशान होकर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंचे और क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन बिछाने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा।

रहवासियों ने बताया कि उनके मोहल्ले में अब तक नगर पालिका की पेयजल पाइपलाइन नहीं डाली गई है, जिसके कारण लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पाइपलाइन नहीं होने से क्षेत्र के लोग ट्यूबवेल और कुओं के पानी पर निर्भर हैं। कई बार मजबूरी में दूषित पानी का उपयोग करना पड़ता है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

मोहल्लावासियों के अनुसार इस समस्या के कारण कुछ बच्चे गंभीर बीमारी की चपेट में भी आ चुके हैं, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। रहवासियों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर पहले भी नगर पालिका और प्रशासन को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जनसुनवाई में दिए गए आवेदन के माध्यम से रहवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि वार्ड क्रमांक-1 में जल्द से जल्द पेयजल पाइपलाइन बिछाकर स्वच्छ पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE