नीमच। शहर की बघाना निवासी एक महिला लापता हो गई। उसके संबंध में परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है। महिला के भाई जावरा निवासी विकास यादव ने बताया की उनकी बहन सीमा पति दिलीप यादव को नीमच रेलवे स्टेशन से जावरा के लिए दोपहर 3 बजे ट्रेन में बैठाया था। लेकिन वह जावरा नहीं पहुंची है। उनकी नीमच व जावरा दोनों जगह तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। लापता महिला के भाई ने आमजन से भी अपील की है कि जिस किसी को भी सीमा के बारे में कोई सूचना मिले तो वे तत्काल मोबाइल नंबर 7974411964 या पुलिस को सूचित करें।
