BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2026, 1:54 pm
NEWS : महिला सशक्तिकरण को सलाम, वंडर सीमेंट में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका को मिला सम्मान, नितिन जैन ने कहा- महिलाएं परिवार ही नहीं, राष्ट्र की ताकत भी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लिमिटेड, आर.के. नगर, निम्बाहेड़ा स्थित पाटनी पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- 2026 के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वंडर यूफोरिया लेडीज क्लब की अध्यक्षा अरुणा जैन की अध्यक्षता एवं कंपनी के यूनिट हेड नितिन जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कंपनी के उपाध्यक्ष अमित मेहता, राजेंद्र शर्मा तथा राजकीय मॉडल स्कूल निम्बाहेड़ा के प्रधानाचार्य अनिल सोमानी भी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनिट हेड नितिन जैन ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाएं परिवार की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाएं न केवल अपने परिवार बल्कि राष्ट्र की उन्नति में भी हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। जैन ने महिलाओं की दोहरी जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए बताया कि महिलाएं घर-परिवार और कृषि कार्यों के साथ-साथ स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ते हुए आर्थिक रूप से भी सशक्त बन रही हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित वंडर सीमेंट की महिला कर्मियों, पाटनी पब्लिक स्कूल की अध्यापिकाओं, सहायक स्टाफ तथा वंडर सीमेंट लिमिटेड द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित हुनर एवं उड़ान कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन नीलम गौड़ ने किया। इस दौरान पाटनी पब्लिक स्कूल के शिक्षकगण, वंडर सीमेंट लिमिटेड के एचआर विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE