BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2026, 3:21 pm
KHABAR : शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने किया पूजन, माता रानी को लगाया बासोड़ा का भोग, हाथ जोड़कर की अखंड सौभाग्य की कामना, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आरोग्यता व सुख-समृद्धि देने वाली माता शीतला का पूजन कर पूर्ण श्रद्धा के साथ शीतला सप्तमी मनाई गई। सिंगोली में सोमवार को नगर के सबसे प्राचीन स्थल शीतला माता मंदिर वार्ड 10 पर सुबह 4 बजे से ही महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया था, जिन्होंने यहां विधि-विधान पूर्वक माता रानी का पूजन किया।

शीतला माता का पूजन-
सप्तमी को रोग, शोक, व्याधि दूर करने के लिए एक दिन पूर्व रविवार की रात्रि को मातारानी के भक्तों की ओर से रात्रि जागरण, भजन कीर्तन ढोल नगाड़ों से महामाया शीतला माता की आराधना की गई। महिलाओं ने अपने घर में रविवार के दिन बासी भोजन गुड़ के ढोकले व दही चावल का ओलिया बनाकर मातारानी को कंकू, गुलाल, हल्दी, मेहंदी, अक्षत, चुनर, सिंदूर, सुहाग श्रृंगार से पूजा कर नैवेद्य का भोग लगाया व मातारानी से अपने घर में सुख समृद्धि की कामना की।

साथ ही महिलाओं ने पति की दीर्घायु व सुखी संपन्नता की कामना को लेकर पूजा अर्चना की। महिलाओं ने पूजन कर घर के बाहर हल्दी, कुमकुम के टीके स्वास्तिक बनाकर बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। वहीं कई नगर एवं गांवो में महिलाओं द्वारा मंगलवार को भी शीतला माता पुजा अर्चना कर शीतला सप्तमी मनाई जाने की संभावना देखी जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE