मनासा। नगर में स्वर्णकार महिला मंडल द्वारा भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष किरण राजेश सोनी की अध्यक्षता में सत्यनारायण भगवान और लड्डू गोपाल के समक्ष भव्य फाग महोत्सव संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में गोपाल जी की झांकी और फूलों की साज-सज्जा की गई। श्याम दीवानी ग्रुप, मनासा द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई और उपस्थित महिलाओं ने होली गीतों का आनंद लिया। वरिष्ठ मातृशक्ति श्यामा सोनी, गीता सोनी, मानकुंवर सोनी, शांति सोनी, विद्या सोनी और साधना सोनी का माला-गुलाल से स्वागत किया गया। उपस्थित सभी महिलाओं ने फूलों और रंग गुलाल की वर्षा के बीच रास एवं नृत्य का आनंद लिया।
कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की सुंदर जोड़ी प्रस्तुतियों में कृष्ण-प्रिया सोनी एवं राधा मोना सोनी तथा कृष्ण-भारती सोनी एवं राधा आर्ची सोनी ने स्वांग रचा, जिससे फाग उत्सव को और भी उल्लासपूर्ण बनाया गया।
मंडल पदाधिकारी किरण सुनिल सोनी, सीमा राकेश सोनी, आशा सोनी, हेमा सोनी, दीपिका सोनी, आशु सोनी, सोनु सोनी, रूपाली सोनी, पूनम सोनी, राखी सोनी, सुनिता सोनी और कार्यकारिणी ज्योति सोनी, सीमा अरविंद सोनी, श्वेता सोनी सहित समस्त सोनी मातृशक्ति की उपस्थिति और सहयोग ने कार्यक्रम को सफल बनाया।