मनासा। सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए लायंस क्लब मनासा के माध्यम से 154वां नेत्रदान संपन्न हुआ। यह सत्र का पांचवां नेत्रदान ग्राम भाटखेड़ी के स्व. नंदलाल पाटीदार की धर्मपत्नी एवं प्रेमसुख पाटीदार (वकील) की पूजनीय माताजी के निधन के पश्चात परिवारजनों की सहमति से 10 मार्च 2026 को किया गया।
नेत्रदान की प्रक्रिया लायंस क्लब मनासा और भारत विकास परिषद शाखा मनासा के सहयोग से गोमाबाई नेत्र चिकित्सालय, नीमच के डॉ. हेमंत पुर्सवानी द्वारा संपन्न की गई।
इस अवसर पर लायंस क्लब मनासा के लॉ रमेश मूंदड़ा, लॉ एम.के. डे, लॉ नेमीचंद पाटीदार, लॉ प्रशांत शर्मा, लॉ श्याम सोनी, लॉ नितिन जैन और भारत विकास परिषद शाखा मनासा के हरगोविंद बसेर, अनुराग शर्मा और अंकित उपस्थित रहे।
नेत्रदान के इस पुण्य कार्य के लिए उपस्थित जनों ने परिवारजनों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।