BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2026, 12:43 pm
KHABAR : नीमच में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण एवं चिकित्सा शिविर का समापन, 85 प्रतिभागियों ने लिया योग का प्रशिक्षण, 20 ऑनलाइन जुड़े, पूर्व नपाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा- योग से निरोगी समाज का निर्माण संभव, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन में भारत स्वाभिमान न्यास परिवार, पतंजलि योग समिति और पतंजलि किसान सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण एवं इंटीग्रेटेड योग चिकित्सा ध्यान शिविर का समापन बुधवार को आईकेएफ एकेडमी के सभा कक्ष में हुआ।

15 फरवरी से 11 मार्च तक चले इस शिविर में 85 प्रतिभागियों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया, जबकि 20 प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर योग की विभिन्न विधाएं सीखते रहे।

समापन अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश ‘पप्पू’ जैन ने कहा कि योग केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को निरोगी बनाने का प्रभावी माध्यम है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू ने कहा कि योग के माध्यम से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है तथा दवाइयों पर होने वाले अनावश्यक खर्च से भी बच सकता है। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने युवाओं से प्रतिदिन एक घंटा योग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे वे मोबाइल की लत से दूर रहकर अनुशासित और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी योग शिक्षक पुखराज साहू ने प्रतिभागियों को योग के माध्यम से विभिन्न रोगों को दूर करने की तकनीकी विधियों का प्रशिक्षण दिया। शिविर में पंचकर्म, एक्यूप्रेशर, जलनेति, अष्टांग योग, विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम संयोजक राजेश जायसवाल और मीना जायसवाल ने बताया कि शिविर के दौरान हृदय रोग, मोटापा, शुगर, थायराइड और कमर दर्द से पीड़ित कई लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला। शिविर की विशेषता यह रही कि प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ और हवन कर योग सत्र की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर 6 वर्षीय बालिका सुनिधि साहू ने जलनेति का प्रभावशाली प्रदर्शन कर सभी को प्रेरित किया। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 15 प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में योग शिविर प्रारंभ करने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में योग के क्षेत्र में रोजगार के अवसर, हरिद्वार में निःशुल्क योग प्रशिक्षण और आयुष मंत्रालय के अंतर्गत योग प्रमाण पत्र बोर्ड की जानकारी भी दी गई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE