बैतूल। हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बैतूल सहित राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई है।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार सुरभि खंडेलवाल की अंतिम यात्रा आज शाम 5 बजे बैतूल गंज स्थित उनके निवास से निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कोठी बाजार मोक्ष धाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कोठी बाजार मोक्ष धाम में होगा अंतिम संस्कार
सुरभि खंडेलवाल का अंतिम संस्कार कोठी बाजार मोक्ष धाम में ही किया जाएगा। उनके निधन से पूरे जिले में शोक का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा दुख देखा जा रहा है।
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए खंडेलवाल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
अंतिम यात्रा की तैयारियां शुरू
बैतूल गंज स्थित निवास पर अंतिम यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं मोक्ष धाम में भी अतिम संस्कार की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल होकर सुरभि खंडेलवाल को अंतिम विदाई देंगे।