चित्तौड़गढ़। उत्तराखंड समाज के द्वारा सैंथी स्थित देवनारायण मन्दिर के पास होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज के मुख्य अध्यक्ष पूरनसिंह नेगी ने समाज को संगठित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पुरुषों में गोविन्दसिंह, केशवसिंह, किशोरसिंह, गोपालसिंह, महेश जोशी, मोहन जोशी, नीरज जोशी, अनिल लोहनी, नरेश उपाध्याय, रामसिंह ने भाग लिया तथा पहाड़ी गाने बेडू पाको की धुन पर नृत्य किया तथा महिला वर्ग में मीना रोतेला, कविता जोशी, मीना भट्ट, मोहनीदेवी, चित्रा, मनीषा, मंजू, प्रेमा, कला, पुष्पा, आशा, रेणु सहित समस्त समाज ने पारम्परिक रूप से जोड़ा नृत्य किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक स्नेजभोज किया। कार्यक्रम के तहत सभी ने मिलकर उत्तराखंड कुमाऊनी गीतों को डीजे की धुन पर डांस किया। समाज की बुजुर्ग महिलाओं ने भी कार्यक्रम की ताली बजाकर सराहना की। समारोह संचालन राजेश जोशी ने किया।