BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2026, 5:07 pm
KHABAR : वीआईपी कल्चर से अलग ‘असली नायिकाओं’ का सम्मान, महिला दिवस पर आईएचआरएसओ की अनूठी पहल, भाई को किडनी देने वाली चंद्रकला और परिवार की ढाल बनी लक्ष्मी हुई सम्मानित, पढ़े खबर 

Share On:-

मनासा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को समता विद्यालय मनासा में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन (आईएचआरएसओ) द्वारा एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में वीआईपी संस्कृति से हटकर समाज की उन संघर्षशील और प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया, जो विपरीत परिस्थितियों में भी परिवार और समाज के लिए मिसाल बनी हुई हैं।

कार्यक्रम में नगर परिषद मनासा अध्यक्ष के प्रतिनिधि अजय तिवारी और हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश मूंदड़ा की पत्नी एवं समाजसेविका ज्योति मूंदड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। संगठन ने किसी हाई-प्रोफाइल या रसूखदार हस्तियों के बजाय निम्न और मध्यम वर्ग की उन महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए परिवार और समाज को संभाला है।

भाई को किडनी दान करने वाली चंद्रकला बनीं प्रेरणा- 
कार्यक्रम में चंद्रकला को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने सगे भाई की जान बचाने के लिए अपनी किडनी दान कर मानवता की मिसाल पेश की। उनके त्याग और साहस को मंच से नमन किया गया।

पति की ढाल बनीं लक्ष्मी- 
एक अन्य सम्मानित महिला लक्ष्मी हैं, जिनके पति एक भीषण दुर्घटना के बाद शारीरिक रूप से अक्षम हो गए। ऐसे कठिन समय में लक्ष्मी ने हिम्मत नहीं हारी और घर-घर जाकर झाड़ू-पोछा और कपड़ों पर प्रेस (इस्त्री) का काम कर अपने बच्चों, बीमार पति और परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं।

गरीब बच्चों को पढ़ाने वाली मातृशक्तियों का भी सम्मान-
कार्यक्रम में उन महिलाओं का भी विशेष सम्मान किया गया जो बिना किसी स्वार्थ के हर शनिवार और रविवार को कचरा बीनने वाले गरीब बच्चों को निशुल्क ट्यूशन पढ़ाकर उन्हें शिक्षा की राह दिखा रही हैं।

अतिथि भी हुए भावुक- 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजय तिवारी ने कहा कि समाज को वास्तव में ऐसी ही मातृशक्तियों पर गर्व होना चाहिए, जो कठिन परिस्थितियों में भी परिवार को संभालते हुए आगे बढ़ती हैं। उनके संघर्ष की कहानी सुनकर वे भावुक भी हो गए। समाजसेविका ज्योति मूंदड़ा ने भी इन महिलाओं के साहस और समर्पण को नमन किया।

संगठन की पहल की सराहना-
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की नीमच जिला अध्यक्ष पिंकी ठाकुर ने कहा कि अक्सर बड़े आयोजनों में केवल हाई-प्रोफाइल लोगों को ही सम्मानित किया जाता है, लेकिन संगठन ने इस सोच से अलग हटकर उन महिलाओं को मंच दिया है जो वास्तव में समाज के लिए प्रेरणा हैं।

संचालन और आभार-
कार्यक्रम में पिंकी ठाकुर, जुबेदा बोहरा, जीनत, तसनीम, पार्वती मोदी, रितिका मग, राधा शुक्ला, कशिश, विनीता चांगल, जय सोनी, धर्मपाल ग्रोवर, मानक मोदी, आकाश शर्मा, राजमल धनोतिया, सुरेश मालवीय, रवि पुरोहित, सुरेश सोनी, पल्लव मग, कैलाश शर्मा, गोविंद प्रसाद शर्मा, दशरथ सेन, अरुण शर्मा, पवन सेन, नरेंद्र पांचाल, सचिन राठौर सहित कई समाजसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रेणु गोस्वामी ने किया, जबकि अंत में संगठन के महामंत्री गोपाल गहलोत ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE