BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2026, 5:54 pm
KHABAR : ईरान-इजराइल युद्ध का असर- गैस सिलेंडर सप्लाई प्रभावित, लोग खरीद रहे इलेक्ट्रिक चूल्हे, होटल कारोबारियों की बढ़ी परेशानी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ईरान-इजराइल युद्ध के असर से देश के ऊर्जा बाजार पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। इसका असर अब मध्यप्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में पिछले दो दिनों से गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित बताई जा रही है, जिससे होटल-रेस्टोरेंट संचालकों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नीमच जिले में भी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। कई जगहों पर सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो पाने की खबरों के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है। ऐसे में उपभोक्ता अब वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश में जुट गए हैं।

इसी के चलते शहर में इन दिनों इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग बढ़ती दिखाई दे रही है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक चूल्हों के बारे में जानकारी लेने पहुंच रहे हैं और कई लोग खरीदारी भी कर रहे हैं।

दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग में अचानक बढ़ोतरी हुई है। उनके अनुसार अब तक सरकार की ओर से गैस सिलेंडर की सप्लाई सामान्य होने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। इसी अनिश्चितता के चलते लोग एहतियात के तौर पर इलेक्ट्रिक चूल्हे खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE