तराना। मां अहिल्या की नगरी तराना में होली के बाद विभिन्न समाजजनों द्वारा गणगौर निकाली जाती है। इसी तारतम्य में मंगलवार को क्षत्रिय राठौर समाज महिला मंडल द्वारा गणगौर निकाली गई जो राठौर धर्मशाला श्री राम मंदिर से प्रारंभहोकर नगर के मुख्य मागों से होते हुए चूड़ी बाजार, खाकरीपूरा, नयापुरा, उतारा चौराहा, भेरूमहाराज चौराहा, तेजाजी चौक होती पुनःराठौर धर्मशाला पहुंची जहां समाजजनों द्वारा जगह-जगह चल समारोह का स्वागत सत्कार किया गया वहीं हम आपको बता दें कि गणगौर सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा मनाए जाने वाले इस पर्व को नई पीढ़ी की महिलाओ ने भी जस का तस अपना लिया है गणगौर का पर्व शीतला सप्तमी से प्रारंभ हो जाता है, इसे लेकर महिलाओं में अपार उत्साह है। श्रृंगार के प्रतीक इस त्योहार में महिलाएं समूह बनाकर गीत गाती है, पूजा-अर्चना करती है, नन्हे-मुन्ने बच्चे नृत्य करते हुए खुशियां मनाते हैं।
साथ ही शिव-पार्वती की तरह अपने दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने की कामना करती हैं वही गणगौर समापन पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था महिला मंडल द्वारा की गई। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु राठौर समाज महिला अध्यक्ष सहित समाज की महिलाओं की सराहनीय भूमिका रही। उपरोक्त जानकारी अर्पित बोड़ाना द्वारा दी गई।