कुकड़ेश्वर। करियर इंस्टीट्यूट ऑफ़ कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर, कुकड़ेश्वर द्वारा आज अरिहंत विद्यापीठ स्कूल, कुकड़ेश्वर में टैलेंट सर्च एग्जाम का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुकड़ेश्वर नगर सहित आसपास के लगभग 70 गांवों के करीब 1000 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संस्था के डायरेक्टर कृष्णा शर्मा ने बताया कि इस टैलेंट सर्च एग्जाम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को खोजकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को कम से कम फीस या निःशुल्क कंप्यूटर एवं अंग्रेजी शिक्षा दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री जैसे बैग, कॉपी और पेन भी निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को कंप्यूटर, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को स्मार्टफोन और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को स्मार्टवॉच पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे।
इस आयोजन से विद्यार्थियों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा गया। ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की इस पहल की सभी ने सराहना की।