चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी सेठ मंदिर में 18 जनवरी से 1 मार्च तक करीब डेढ़ महीने में कुल 46 करोड़ 58 लाख 32 हजार 924 रुपए का चढ़ावा प्राप्त हुआ। इसके साथ ही भक्तों ने करीब 3 किलो सोना और 152 किलो से अधिक चांदी के गहने व अन्य सामग्री भी भेंट की।

मंदिर मंडल के अनुसार भंडार से 2 किलो 967 ग्राम सोना और 152 किलो 609 ग्राम चांदी प्राप्त हुई। राजस्थान सर्राफा संघ के महामंत्री किशन पिछोलिया ने बताया कि वर्तमान बाजार भाव के अनुसार सोने की कीमत लगभग 4.5 करोड़ रुपए और चांदी की कीमत करीब 4 करोड़ 20 लाख रुपए आंकी गई है।

मंदिर मंडल सदस्य पवन तिवारी ने बताया कि सात चरणों में हुई गिनती के बाद अंतिम दौर में ऑनलाइन व ड्राफ्ट सहित 10 करोड़ से अधिक राशि प्राप्त हुई।

मंदिर प्रशासन के अनुसार पिछले वर्ष इसी अवधि में करीब 29 करोड़ रुपए का चढ़ावा मिला था, जबकि नवंबर 2025 में खोले गए भंडार में 51 करोड़ से अधिक चढ़ावा प्राप्त हुआ था, जो अब तक का रिकॉर्ड है।
