BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2026, 3:46 pm
NEWS : लखारा समाज का होली स्नेह मिलन समारोह व बैठक संपन्न, नई युवा कार्यकारिणी का किया गठन, भजन संध्या व प्राण प्रतिष्ठा की घोषणा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री लखेरा समाज मेवाड़ चौखला रानीखेड़ा विकास सेवा संस्थान द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह रानीखेड़ा स्थित चैना माता-कुशला माता मंदिर परिसर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का उत्सव मनाया।

मीडिया प्रभारी सत्यनारायण लखारा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत चैना माता एवं कुशला माता की आरती से हुई। इसके बाद रतनलाल कानोड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिनेश कैथूनियां लखेरा, भंवरलाल चिकारड़ा, रतनलाल परसाद, देवीलाल चित्तौड़गढ़, घनश्याम चावंडिया सहित अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

संस्थान के महामंत्री भगवतीलाल आवरीमाता ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया, जबकि अध्यक्ष चांदमल लखारा ने आगामी वार्षिकोत्सव तथा मंदिर परिसर में शिव परिवार एवं हनुमानजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन की जानकारी दी।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 एवं 22 जून को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव आयोजित किया जाएगा। 21 जून को रात्रि में भजन संध्या तथा 22 जून को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इस अवसर पर सहयोगी भामाशाह रमेश बड़ीसादड़ी का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। समाज के लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा के लिए नगद राशि और सामग्री देने की घोषणा भी की।

इस दौरान रानीखेड़ा युवा मंडल का कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मनोज कानोड़ को अध्यक्ष, रमेश बड़ीसादड़ी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल आवरीमाता को उपाध्यक्ष, भोलेश भींडर को महामंत्री तथा गणपत चिकारड़ा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा रतनलाल कानोड़ ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में अखिल राजस्थान हिंदू लखेरा महासभा जयपुर युवा मंडल के शेर सिंह, प्रकाश कानोड़ एवं मीडिया प्रभारी सत्यनारायण लखारा का भी सम्मान किया गया। अंत में सभी समाजजनों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE