BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2026, 4:08 pm
NEWS : जेके सीमेंट ने मनाया गया महिला दिवस, मुख्य अतिथि स्नेहलता तोषनीवाल ने कहा- महिलाएं राष्ट्र के विकास से लेकर अपने घर के विकास तक में अहम भूमिका निभा रही है, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जेके सीमेंट वर्क्स के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के निर्देशन में जे.के.सीमेंट वर्क्स द्वारा ग्राम मांगरोल में स्पर्श प्रोजेक्ट के अंतर्गत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम सुरभि लेडीज क्लब की अध्यक्षा स्नेहा तोषनीवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान कम्पनी के आई आर हेड भुवनेश सिंह सीएसआर हेड राहुल कुमार सिंह सुरभि सुरभि महिला क्लब की पदाधिकारी मंच पर उपस्थित थे।
महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्नेहलता तोषनीवाल ने उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की शुभकानाएं देते हुए कहा कि आज भारतीय महिलाएं न केवल पुरुषों से आगे है बल्कि राष्ट्र के विकास से लेकर अपने घर के विकास तक में अपनी अहम भूमिका निभा रही है।
इस अवसर पर उपस्थित 300 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने कठपुतली शो, डांस, म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया एवं समाज उत्कृष्ट कार्य करने वाली  महिलाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्पर्श प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं को इन्फोटेनमेंट के मध्यम से महावारी स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी से अवगत कराया गया।कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के आधार  की शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम का संचालन सीएसआर हेड राहुल कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुरभि क्लब की सुनीता लड्ढा,लक्ष्मी सोनी, पूजा शर्मा, प्रियंका चक्रबर्ती एवं बड़ी संख्या में महिला एवं बालिकाएं उपस्थित थी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE