BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2026, 4:55 pm
NEWS : राजस्थान सप्ताह दिवस के तहत 14 से 19 मार्च तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम, सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षक एवं नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जिले में 14 मार्च से 19 मार्च 2026 तक राजस्थान सप्ताह दिवस के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु गुरुवार को जिला परिषद सभागार में अतरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षक एवं नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई।

बैठक में उन्होंने ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत 14 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ स्वच्छता सप्ताह के शुभारंभ से होगी। इस कार्यक्रम के पर्यवेक्षक अधिकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद चित्तौड़गढ़ होंगे, जबकि आयुक्त नगर परिषद, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद तथा जिले की समस्त पंचायत समितियों के विकास अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि 15 मार्च को जिला स्तर पर “विकसित राजस्थान रन” का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही इसी दिन कॉलेजों में “राजस्थान को जानें” डिजिटल क्विज का पंजीयन एवं शुभारंभ किया जाएगा तथा निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। 16 मार्च को जिले में ओ.डी.ओ.पी. (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) मेला/प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस के अवसर पर जयपुर में राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जिले में रोजगार मेला, स्टार्टअप प्रोत्साहन, युवा सहभागिता कार्यक्रम, विकास कार्यों के शिलान्यास तथा रोजगार उत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी दिन “राजस्थान को जानें” क्विज का जिला स्तरीय आयोजन भी किया जाएगा। सायं 5 बजे उद्योगपतियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा तथा निजी क्षेत्र में रोजगार पत्रों का वितरण किया जाएगा।

18 मार्च को किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस के अंतर्गत किसान एवं पशुपालक संवाद कार्यक्रम, विकास कार्यों के शुभारंभ/शिलान्यास तथा विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसी दिन सायंकाल राज्यभर के राजकीय मंदिरों में आरती कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री द्वारा महाआरती की जाएगी। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन सहभागिता करेंगे।

19 मार्च को सायंकाल जिला स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कला एवं संस्कृति की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करते हुए अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE