चित्तौड़गढ़। राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति जिला चित्तौड़गढ़ इकाई द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 52 यूनिट रक्तदान सम्पन्न हुआ।
संगठन के जिला स्वास्थ्य मंत्री मनोज नागा ने बताया कि युवा शक्ति के पूर्व जिला मंत्री लोकेश कडवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार 11 मार्च को हेल्प यूनियन क्लब टीम जीवनदाता के सहयोग से श्री सांवरिया जी चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुमावत युवा शक्ति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं मित्रगणों द्वारा रक्तदान किया गया।
जिला प्रवक्ता जयेश कुमावत ने बताया कि इस शिविर में जिलाध्यक्ष हेमंत कुमावत ने 21वीं बार तथा मनोज कुमावत ने 16वीं बार रक्तदान किया।