चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारी प्रताप नगर सेवा केंद्र पर गुलजार दादी की पाँचवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया कि सिंध हैदराबाद से ही उन्होंने प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के साथ अपना पूरा जीवन ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सेवा में समर्पित कर दिया था। उन्होंने बताया कि उनका यह दिन दिव्यता दिवस के नाम से मनाया जा रहा है उनके जीवन में दिव्यता पवित्रता सहज देखने को मिलती थीउनकी निर्मल मुस्कान और मधुर वाणी सभी का मन मोह लेती थी तथा वे सभी को ईश्वर से जोड़ने का एक अद्वितीय माध्यम बनीं।
ऐसी महान विभूति को स्मरण करते हुए सभी भाई-बहनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्प अर्पित करते हुए संकल्प लिया कि हम भी दादी जी की तरह सदा मुस्कुराते हुए सभी को दुआएँ देंगे और दुआएँ लेंगे। इस संकल्प के साथ सभी ने दादी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के अंत में दादी जी को भोग अर्पित किया गया और उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।