नीमच। गांधी वाटिका के सामने वर्ष 2024 में एक छात्रा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने आरोपी कुलदीप वर्मा को 7 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। करीब 19 माह बाद पीड़िता को न्याय मिला।
घटना के बाद से पीड़िता और उसके परिवार को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने न्याय की लड़ाई जारी रखी। इस दौरान जिला मुस्लिम इंतिजामिया कमेटी ने पीड़ित परिवार का सहयोग किया।
मामले में न्याय मिलने के उपलक्ष्य में पीड़ित परिवार, गवाहों और अधिवक्ताओं के सम्मान हेतु 29 मार्च 2026 को शाम 7 बजे जिला मुस्लिम इंतिजामिया कमेटी कार्यालय, नीमच में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसी अवसर पर वर्ष 2022 के एक प्रकरण में बरी हुए कमेटी के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिवक्ताओं का भी सम्मान किया जाएगा।