BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2026, 12:04 pm
BIG NEWS : सुप्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी पहुंची महाकाल की शरण, दर्शन कर लिया बाबा का आशीर्वाद, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। द्वादाश ज्योतिर्लिंगो में एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज देश की सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर विधि दृ विधान से पूजन कर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया । इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दी । दर्शन के उपरांत कथावाचक जया किशोरी का श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से स्वागत किया गया।


जया किशोरी भारत की एक सुप्रसिद्ध युवा कथावाचक, भजन गायिका और मोटिवेशनल स्पीकर हैं, वे कृष्ण भक्त हैं और अपनी ‘श्रीमद्भागवत कथा’ व ‘नानी बाई रो मायरो’ के लिए जानी जाती हैं । उन्हें 2024 में “राष्ट्रीय क्रिएटर्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया है । 9 साल की उम्र में उन्होंने ‘लिंगाष्टकम’, ‘शिव तांडव स्तोत्रम’ जैसे संस्कृत स्तोत्रों का पाठ करना शुरू कर दिया था । गुरु गोविंद राम मिश्र ने उन्हें ‘किशोरी’ की उपाधि दी । जया किशोरी अपनी सुरीली आवाज में भजनों और कथाओं के लिए सोशल मीडिया पर भी बेहद लोकप्रिय है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE