भगवानपुरा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की महाआरती की गई। इसके बाद हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष शिवदास पाटिल, गौ रक्षा प्रमुख वीरेंद्र दवाने, खंड मंत्री नरेंद्र महाजन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।