BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2026, 1:53 pm
NEWS : अष्टमी पर भक्ति की बही धारा, नवदुर्गा की झांकी ने मोहा मन, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया नवरात्रि पर्व, सेवा केंद्र में उमड़ी भक्तों की भीड़, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रतापनगर स्थित ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र पर अष्टमी का पर्व बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चैतन्य नवदुर्गा की भव्य झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी आशा दीदी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी शिव शक्तियां हैं और हमारा वास्तविक स्वरूप मां दुर्गा एवं मां जगदंबा के समान है। उन्होंने बताया कि नारी अपने आप में साक्षात देवी का स्वरूप है, जो परमात्मा शिव से शक्ति प्राप्त कर अपने जीवन को दिव्यता से भर सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि ब्रह्मा कुमारी बहनें राजयोग साधना और आत्मिक शक्ति के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के भीतर मौजूद नकारात्मक विकारों का नाश कर उसे गुणों से परिपूर्ण बनाने का कार्य कर रही हैं। यह प्रयास पूरे देश में पुनः रामराज्य और देवी राज्य की स्थापना के उद्देश्य से एक आध्यात्मिक सेवा के रूप में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और नवदुर्गा के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। सभी ने अपने जीवन में देवी गुणों को अपनाने तथा सकारात्मकता, शांति और पवित्रता बनाए रखने का संकल्प लिया। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE