जतारा। थाना जतारा अंतर्गत ग्राम पंचायत शाह मैं उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम निवासी रजनी रैकवार उम्र 21 वर्ष पत्नी देवेंद्र रैकवार का शव संदिग्ध अवस्था में कुएं में पाया गया उक्त घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी एन एस ठाकुर अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव कुएं से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम करवा कर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि मर्ग कायम कर लिया गया है जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।