चित्तौड़गढ़। भंडारिया रोड स्थित महेश पुरम मार्ग पर श्याम नगर कॉलोनी में नवनिर्मित श्री हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन 1 एवं 2 अप्रैल को किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महोत्सव के प्रथम दिवस, बुधवार 1 अप्रैल को प्रातः 9रू15 बजे जल यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात गणपति पूजन एवं अग्नि स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी।
द्वितीय दिवस, गुरुवार 2 अप्रैल को मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दिन सर्वदेव पूजन, हवन एवं महाअभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। अभिजीत मुहूर्त में अपराह्न 12रू15 बजे श्री हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति की जाएगी।
इसके उपरांत अपराह्न 2.15 बजे श्री चमत्कारी सांवलिया मंदिर से निशान यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
यज्ञाचार्य हेमंत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव को सफल एवं भव्य बनाने हेतु सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।