नीमच। जिले में गोवंश संरक्षण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधियों से गौशालाओं को विधायक निधि से आर्थिक सहयोग प्रदान करने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा गोवंश संरक्षण के लिए अनुदान राशि बढ़ाई गई है, इसके बावजूद अवैध तस्करी एवं वध की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। आगामी बकरा ईद को देखते हुए गोवंश की तस्करी बढ़ने की आशंका भी जताई गई है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि मध्यप्रदेश के गोसंरक्षण कानून का सख्ती से पालन करवाया जाए तथा असहाय गोवंश को जिले की गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
साथ ही, वित्तीय वर्ष समाप्ति को देखते हुए विधायक निधि से गौशालाओं को अधिक से अधिक अनुदान देने की भी अपील की गई है।