मनासा। गुर्जर समाज के कोषाध्यक्ष रामसिंह गुर्जर (निवासी लसूडिया, पूर्व सरपंच) ने अपने जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़ते हुए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने गुर्जर समाज छात्रावास के लिए 5100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
उनकी इस पहल को समाजजनों ने सराहते हुए कहा कि ऐसे योगदान से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी। यह कार्य अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने रामसिंह गुर्जर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर प्रगति की कामना की। साथ ही आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में योगदान देते रहेंगे।